🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सतना वनमंडल में टाईगर फाउण्डेशन 2 करोड़ व्यय करेगा

👤
prativad
👁 897 व्यूज
📍 भोपाल
सतना वनमंडल में टाईगर फाउण्डेशन 2 करोड़ व्यय करेगा
18 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश के सतना वनमंडल में वन्यप्राणियों के संरक्षण हेतु एमपी टाईगर फाउण्डेशन सोसायटी 1 करोड़ 95 लाख 85 हजार रुपये व्यय करेगी। उल्लेखनीय है कि उक्त टाईगर फाउण्डेशन वन विभाग की वन्यप्राणी शाखा के अधीन कार्यरत है तथा इस फाउण्डेशन में निजी क्षेत्र से भारी भरकम धनराशि दान में मिलती है।

प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, टाईगर फउण्डेशन के माध्यम से उक्त धनराशि सतना वनमंडल के मैहर परिक्षेत्र में व्यय की जायेगी जिसके अंतर्गत 2 लाख रुपये से सौसर का निर्माण, 4 लाख 24 हजार रुपये से हैंडपम्प का निर्माण, 47 लाख 20 हजार रुपये से वृक्षारोपण, 35 लाख 20 हजार रुपये से चारागृह विकास कार्य, 20 लाख रुपये से 3 वाहनों का 18 माह तक किराया, 12 लाख रुपये से संरक्षण

कार्य, 22 लाख रुपये से वॉच टॉवर का निर्माण, 6 लाख 97 हजार रुपये से फायर लाइन क्लियरेंस, 7 लाख 60 हजार रुपये से अग्रिशमन उपकरणों एवं यंत्रों का क्रय, 4 लाख रुपये से उन्मूलन कार्य, 5 लाख रुपये से वन एवं वन्यप्राणियों का संरक्षण, 1 लाख 60 हजार रुपये से कौशल उन्नयन, 5 लाख 50 हजार रुपये से सोलर टार्च, गमबूट, छात आदि का क्रय, 1 लाख 60 हजार रुपये से वन्यप्राणी संरक्षण

जागरुकता कार्यक्रम, 14 लाख 92 हजार रुपये से वन्यप्राणी अनुश्रवण एवं रेस्क्यु हेतु उपकरण क्रय तथा 6 लाख रुपये से ग्रामीण समुदायों की आय में वृध्दि हेतु डेयरी, पोल्ट्री, पिगरी के क्षेत्र में नवीन कार्य किये जायेंगे। ज्ञातव्य है कि सतना जिले के प्रभारी मंत्री वन मंत्री विजय शाह हैं तथा उन्हीं की पहल पर टाईगर फाउण्डेशन से उक्त राशि वहां व्यय की जायेगी।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :