19 जुलाई 2023। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने बताया है कि नगर परिषद सुठालिया जिला राजगढ़ में कायाकल्प अभियान में निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ता ठीक नहीं पाये जाने पर ठेकेदार नवीन सक्सेना ब्यावरा को ब्लैक लिस्ट कर ठेका निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उपयंत्री निखिल कचनारिया के विरूद्ध भी विभागीय कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कायाकल्प अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई द्वारा संभागीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल को नगर परिषद सुठालिया में कायाकल्प अभियान अंतर्गत निर्मित की जा रही सी.सी रोड के निर्माण में गुणवत्ताविहीन कार्य और कार्य में की जा रही अनियमितता की जॉच करने के निर्देश दिए गए थे। अधीक्षण यंत्री द्वारा विगत 13 जुलाई को निरीक्षण कर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रतिवेदन के आधार पर ठेकेदार एवं नगरीय निकाय के उपयंत्री के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

कायाकल्प अभियान में लापरवाही पर ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 901
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















