🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी-कंडक्टर सेक्टर में अपार संभावनाएँ - मुख्यमंत्री चौहान

👤
prativad
👁 2321 व्यूज
📍 भोपाल
इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी-कंडक्टर सेक्टर में अपार संभावनाएँ - मुख्यमंत्री चौहान
21 जुलीई 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी-कंडक्टर सेक्टर में शोध, डिजाइनिंग, निर्माण, टेस्टिंग आदि की वैश्विक स्तर पर मांग के अनुरूप प्रदेश में सुविधाएँWa तथा व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रदेश की औद्योगिक प्रगति के लिए आवश्यक है। आर्थिक विकास- तकनीकी नवाचार और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार में इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने तथा युवाओं को इस सेक्टर में अवसर उपलब्ध कराने के लिए निश्चित रोडमेप बनाकर समय-सीमा में गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमी-कंडक्टर टॉस्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। निवास कार्यालय में बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टॉस्क फोर्स द्वारा प्रस्तुत "स्ट्रेटजी फॉर बूस्टिंग इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इन मध्य प्रदेश" पर रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट की डिजाइनिंग के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव

बैठक में इलेट्रॉनिक प्रोडक्ट की डिजाइनिंग के लिए प्रदेश में सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना, निजी औद्योगिक घरानों का निवेश आकर्षित करने, प्रदेश में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निश्चित क्रय की व्यवस्था स्थापित करने, शिक्षण संस्थाओं में शोध संस्कृति के विकास और राज्य शासन तथा उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय के बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में टॉस्क फोर्स सभी सदस्य उपस्थित थे।

इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम) पर मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सितंबर 2022 में टॉस्क फोर्स गठित की गई थी। फ़ोर्स में सैमसंग के पूर्व वाईस चेयरमेन श्री दीपक भारद्वाज, साइंटेक टेक्नोलॉजी के अंबरीश केला, माइबॉक्स के सीईओ अमित खरबन्दा, आई.आई.टी. इंदौर के प्रोफेसर संतोष विश्वकर्मा, एपिक इंडिया के हरीश वाधवा, डेकी इलेक्ट्रॉनिक्स के विनोद शर्मा शामिल हैं। टॉस्क फोर्स को राज्य में ईएसडीएम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने का काम सौंपा गया था।

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए समग्र नीति बनाई जाएगी

टॉस्क फोर्स द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए समग्र नीति बनाई जाएगी जिसके जिससे लगभग दस बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित करने की योजना है। रिपोर्ट के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की जटिलताओं को समाप्त करते हुए "प्लग एन्ड प्ले" मॉडल का प्रयोग किया जायेगा। यह मॉडल सिंगापुर में सफलता से उपयोग में लाया जा रहा है। इस रिपोर्ट के क्रियान्वयन से प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में होने वाले निवेश तथा गतिविधियों के विस्तार को गति मिलेगी।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :