22 जुलाई 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग ने भोपाल के एक ठेकेदार मेसर्स मृदुल एसोसियेट जेके रोड भोपाल का पंजीयन एक साल के लिये निरस्त कर उसे ब्लेक लिस्टेड कर दिया है। इस ठेकेदार को वर्ष 2021 में रायसेन में सालाबर्रु तालाब की दांयी तट नहर में मिट्टी का कार्य, ड्रेनेज साईफन एवं सीडी का निर्माण कार्य 12 लाख 73 हजार 866 रुपये में मिला था। इसके अलावा, इस ठेकेदार को रायसेन के ही गैरतगंज के अंतर्गत पटी तालाब की मुख्य नहर में मिट्टी एवं लाईनिंग की मरम्मत का कार्य का ठेका 4 लाख 44 हजार रुपये में मिला था। परन्तु इस ठेकेदार ने इन कार्यों के लिये अनुबंध नहीं किया और स्मरण पत्र भेजने पर भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। इस पर अब उसका रजिस्ट्रेशन एक साल के लिये निलम्बित कर उसे ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है। अब यह ठेकेदार अन्य किसी टेण्डर में भाग नहीं ले पायेगा।

भोपाल के ठेकेदार को जल संसाधन विभाग ने किया ब्लेक लिस्टेड
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1020
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















