🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

12 अगस्‍त को मध्‍य प्रदेश आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

👤
prativad
👁 959 व्यूज
📍 भोपाल
12 अगस्‍त को मध्‍य प्रदेश आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
25 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का एमपी दौरा लगातार जारी है। चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से हाईकमान की बैठकों का दौर जारी है। राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी सरकार एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुट गई है। चुनावी तैयारियों के बीच बड़ी खबर ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी 12 अगस्त को संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास को लेकर बयान देते हुए कहा कि संत रविदास जी अद्भुत संत थे और भारतीय संस्कृति सियाराम मय सब जानी के मार्ग पर चलते हुए समरसता का संदेश दिया। बता दें कि एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल में बीजेपी आलाकमान की बैठक में शामिल होने के लिए 26 जुलाई को आ रहे हैं। 15 दिनों के भीतर यह उनका दूसरा दौरा है। इस दौरान वह बैठक में शामिल होकर चुनाव पर मंथन करेंगे।

सागर में बनने जा रहे सन्त रविदास के भव्य मंदिर को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सन्त रविदास जी अद्भुत सन्त थे। उन्होंने अपनी भक्ति और सेवा के भाव से इतिहास रचा और अब भाजपा सरकार उनका एक भव्य स्मारक मंदिर सागर में बनाने जा रही है। सीएम ने कहा कि यह घोषणा हमने रविदास जयंती पर की थी और वह अब साकार हो रही है। इसे लेकर आज से 5 यात्राएं शुरू होगी और प्रदेश भर से जल और मिट्टी एकत्रित की जाएगी।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :