25 जुलाई 2023। शिवराज सरकार विधानसभा चुनाव से पहले 50 हजार और पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करेगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। इसके आधार पर राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल को विज्ञापन निकालने के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे। बता दें कि एक लाख रिक्त पदों पर पहले से भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि 50 हजार रिक्त पदों पर और भर्ती की जाएगी। प्रदेश में लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण रिक्त पदों की संख्या अधिक हो गई थी। इससे विभागों का काम प्रभावित हो रहा था।
इसे देखते हुए सरकार ने एक लाख रिक्त पद 15 अगस्त के पहले भरने की प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्रारंभ की थी। अधिकारियों का कहना है कि 60 हजार से अधिक पदों पर चयन के लिए परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।

मप्र में कर्मचारियों की होगी भर्ती, चुनाव से पहले 50 हजार पदों के लिए शुरू होगी प्रक्रिया
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 931
Related News
Latest News
- आंधी-अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक बाधा, ठीक करने युद्ध स्तर पर काम कर रही बिजली विभाग की टीमें
- मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम
- भारतीय उद्यमी गगन गुप्ता के अफ्रीकी ईवी प्लेटफॉर्म स्पाइरो ने जुटाए 215 मिलियन डॉलर; पुणे टेक सेंटर करेगा इस विस्तार की अगुवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब ईवी कार से करेंगे सफर
- भारत-अमेरिका डील पर निर्णायक दौर, कृषि और डेटा सुरक्षा बने अहम मुद्दे
Latest Posts















