🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

डेढ़ साल में भी स्पीकर नहीं बनवा पाये अपने क्षेत्र में देवतालाब तहसील

👤
prativad
👁 1038 व्यूज
📍 भोपाल
डेढ़ साल में भी स्पीकर नहीं बनवा पाये अपने क्षेत्र में देवतालाब तहसील
25 जुलाई 2023। मप्र विधानसभा के स्पीकर गिरीश गौतम डेढ़ साल में भी रीवा जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र में देवतालाब तहसील नहीं बनवा पाये हैं।

उक्त नवीन तहसील के गठन की कार्यवाही की प्रक्रिया भी बड़ी दिलचस्प है। 25 मार्च 2022 को राजस्व विभाग ने अधिसूचवना जारी की कि रीवा जिले की मऊगंज एवं नई गढ़ी तहसील को तोडक़र देवतालाब तहसील बनाई जायेगी। परन्तु इस अधिसूचना में प्रस्तावित देवतालाब तहसील की जो चतुदर्श सीमायें दी गईं थीं वह त्रुटिपूर्ण थी। देवतालाब तहसील के पूर्व में क्वारी नदी जिला भिण्ड, पश्चिम में अनुविभाग अम्बाह, उत्तर में चंबल नदी उप्र एवं दक्षिण में अनुविभाग मुरैना बता दिया गया था, जबकि वास्तविकता में ये देवतालाब तहसील के चारों ओर आते ही नहीं हैं। राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के संज्ञान में यह त्रुटि सामने आने पर उन्होंने तीन दिन बाद 28 मार्च 2022 को संशोधित अधिसूचना जारी करवाई जिसमें प्रस्तावित देवतालाब तहसील की चतुर्दश सीमायें ठीक कर दी गईं। त्रुटिपूर्ण एवं संशोधित अधिसूचनाओं में आम लोगों से अपनी आपत्ति एवं सुझाव देने हेतु 30 दिन का समय दिया गया था, परन्तु इसके बाद भी अब तक यह नवीन तहसील गठित नहीं की गई। बल्कि अब पिछली दो अधिसूचनाओं को निरस्त कर अब तीसरी बार देवतालाब तहसील के गठन के लिये आम लोगों से आपत्ति व सुझाव लेने हेतु अधिसूचना जारी की गई है जिसमें फिर से तीस दिन का समय दिया गया है जोकि आगामी 5 अगस्त को समाप्त होगी।

मनगवां बनना है प्रदेश का 53 वां जिला :
इधर रीवा जिले की मनगवां तहसील क्षेत्र को जिला बनाये जाने की सीएम ने घोषणा की हुई है तथा यह जिला 15 अगस्त 2023 को मूर्त रुप लेगा, ऐसी सीएम ने घोषणा की हुई है। हालांकि इस नये जिले मऊगंज में प्रस्तावित देवतालाब तहसील शामिल नहीं रहेगी।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
<br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :