🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश की एविएशन नीति बनाने कन्सल्टेंट नियुक्त होगा, 21 हवाई पट्टियों का सर्वे भी करायेगी सरकार

👤
prativad
👁 944 व्यूज
📍 भोपाल
प्रदेश की एविएशन नीति बनाने कन्सल्टेंट नियुक्त होगा, 21 हवाई पट्टियों का सर्वे भी करायेगी सरकार
26 जुलाई 2023। प्रदेश की नई उड्डयन नीति यानि एविएशन पालिसी बनाने कन्सल्टेंट नियुक्त किया जायेगा। यह कन्सल्टेंट प्रदेश की 21 हवाई पट्टियों का सर्वे भी करेगा। इसके लिये विमानन विभाग ने एमपीआरडीसी के माध्यम से टेण्डर जारी कर दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 31 हवाई पट्टियां हैं और इनमें भोपाल, इंदौर, खजुराहो, ग्वालियर एवं जबलपुर में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एयरपोर्ट का संचालन करता है। तीन हवाई पट्टियां निजी क्षेत्र के अधीन हैं जिनमें दमोह-डायमंड सीमेंट, शहडोल-ओरिएन्टल पेपर मिल एवं नागदा-ग्रेसिम शामिल हैं। हाल ही में रीवा विमान पट्टी को भी एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दिया गया है। शेष बची हवाई पट्टियों में से 21 का चयन किया गया है जहां कि जेट प्लेन उतर सके। इन 21 हवाई पट्टियों के सर्वे में कन्सल्टेंट देखेगा कि इनमें कितनी भूमि उपलब्ध है, अतिक्रमण तो नहीं है, अतिरिक्त कितनी भूमि की आवश्यक्ता है और इनमें जेट प्लेन उतर सकता है या नहीं।

इसके अलावा, चयनित कन्सलेंट राज्य की नवीन एविएशन पालिसी भी बनायेगी। पालिसी में प्रदेश के धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर विमानन सुविधायें उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा तथा इसके लिये राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि भी देगी। पर्यटन विभाग ने ऐसे स्थलों की जानकारी विमानन विभाग से साझा कर ली है जिनमें विमानन सुविधायें उपलब्ध कराई जाना है।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :