🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

साढ़े चार माह में निजी विमानों से यात्राओं पर मंत्रीमंडल के सदस्यों व अफसरों ने 12.74 करोड़ रुपये व्यय किये.....

👤
prativad
👁 806 व्यूज
📍 भोपाल
साढ़े चार माह में निजी विमानों से यात्राओं पर मंत्रीमंडल के सदस्यों व अफसरों ने 12.74 करोड़ रुपये व्यय किये.....
26 जुलाई 2023। कर्जे में डूबे मध्य प्रदेश में विगत 1 फरवरी 2023 से 15 जून 2023 तक साढ़े चार माह में मंत्रीमंडल के सदस्यों एवं अफसरों ने शासकीय हेलीकाप्टर से 127.50 घण्टे, निजी विमान से 168 घण्टे एवं निजी हेलीकाप्टर से 128.30 घण्टे की यात्रायें की।

इन यात्राओं के उद्देश्य और उसे निकले परिणाम पर फिलहाल कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निजी विमान/हेलीकाप्टर की सेवायें विमानन विभाग में एम्पेनल्ड संस्थाओं से किराये पर ली जाती हैं। इन साढ़े चार माहों हेतु निजी संस्थाओं के अंतर्गत सारथी एयरवेज नई दिल्ली के

संचालक गुलाब सिंह तंवर को 2 करोड़ 29 लाख 48 हजार 910 रुपये, एयरो एयरक्राफ्ट सेल्स एण्ड चार्टर नई दिल्ली के संचालक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को 5 करोड़ 18 लाख 2 हजार 145 रुपये, यूनिवर्सल एयरवेज नई दिल्ली के संचालक नरवर को 4 करोड़ 31 लाख 80 हजार 887 रुपये एवं सिमसेम एयरवेज मुम्बई के

संचालक प्रदीप सैनी महक को 95 लाख 8 हजार 386 रुपये का भुगतान किया गया। इस प्रकार, कुल 12 करोड़ 74 लाख 40 हजार 328 रुपये का भुगतान निजी संस्थाओं को किया गया।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :