26 जुलाई 2023। राज्य सरकार ने प्रदेश में आत्महत्यायें रोकने राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में शामिल हैं : डीजीपी एवं विधि व जेल विभागों के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनसम्पर्क, सामाजिक न्याय, श्रम, महिला एवं बाल विकास एवं स्कूल शिक्षा विभागों के आयुक्त, खेल, कृषि, जेल, संस्कृति, पंचायत, योजना एवं खाद्य संचालनायों के संचालक। सीईओ राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण मप्र समिति के सदस्य सचिव बनाये गये हैं।
दरअसल केंद्र सरकार ने आत्महत्या रोकथाम रणनीति तथा वर्ष 2030 तक आत्महत्या में मरने वाले की दर को 10 तक कम करने के उद्देश्य से 21 नवम्बर 2022 को राष्ट्रीय आत्महत्या रणनीति लागू की है। उक्त रणनीति हेतु वर्णित दिशा-निर्देशों एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण मप्र अंतर्गत विभिन्न विभागों में समन्वय एवं राष्ट्रीय आत्महत्या रणनीति का राज्य स्तर पर त्वरित क्रियान्वयन किये जाने हेतु उक्त राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों के सुझाव अनुसार आगामी आवश्यक कार्यवाही हेतु राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण मप्र द्वारा क्रियान्वयन की रुपरेखा तैयार की जायेगी।
- डॉ. नवीन जोशी

आत्महत्यायें रोकने राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 741
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















