28 जुलाई 2023। लोकायुक्त में राज्य के छह आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी है। प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, होमगार्ड के डीजी रहे महान भारत (अब सेवानिवृत्त) पर वर्ष 2019 में, ईओडब्ल्यु के डीजी रहे सुशोभन बैनर्जी पर वर्ष 2020 में तथा पुलिस रिफार्म के स्पेशल डीजी रहे शैलेष सिंह के खिलाफ वर्ष 2022 में लोकायुक्त में जांच प्रकरण पंजीबध्द किया गया था अभी भी तीनों प्रकरण जांचाधीन हैं।
इसी प्रकार, आईजी मयंक जैन के खिलाफ 15 अप्रैल 2014 को, एसपी अनीता मालवीय के खिलाफ 30 नवम्बर 2018 को तथा डीजी जेल रहे संजय चौधरी के विरुध्द 11 जनवरी 2023 को लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत अपराध दर्ज किया है।
मयंक जैन के खिलाफ जांच पुनर्विवेचनाधीन है यानि पिछली जांच रिपोर्ट स्वीकार नहीं की गई तथा फिर से जांच की जा रही है जबकि शेष दोनों आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्रकरण में विवेचना जारी है।
- डॉ. नवीन जोशी

छह आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त में जांच जारी
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 882
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















