🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सीएम शिवराज कुशवाहा समाज सम्मेलन में बोले- पगड़ी का रखेंगे मान, जो कहते हैं वो करते दिखाते हैं

👤
prativad
👁 1340 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम शिवराज कुशवाहा समाज सम्मेलन में बोले- पगड़ी का रखेंगे मान, जो कहते हैं वो करते दिखाते हैं
31 जुलाई 2023। शिवराज सिंह चौहान ने आज कुशवाहा समाज सम्मेलन में शामिल होकर समाज के लोगों के लिए सौगातों को पिटारा खोला.

कुशवाहा समाज के लिये की गई घोषणाएं:
आगामी एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सामाजिक वर्गों को साधने में जुटे हैं, ग्वालियर चंबल में खासा प्रभाव रखने वाले कुशवाहा समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जाति को साधने के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है. इस दौरान सीएम शिवराज ने कुशवाहा समाज को सौगात देते हुए कुशवाहा समाज का मंदिर बनाने की घोषणा की, साथ ही एक और कुशवाहा समाज से मंत्री बनाने की बात कही.

अध्यक्ष को मिलेगा मंत्री दर्जा: सीएम ने कुशवाहा समाज के कार्यक्रम में कहा कि "मैंने अपनी सरकार में आपकी समाज से तीन लोगों को मंत्री बनाया है, अब एक और मंत्री बनाने जा रहा हूं. कुश कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया गया है, उसमें भी अध्यक्ष को मंत्री दर्जा दिया जाएगा. मैंने ऐलान किया था कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जीवनी स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, हमने इनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया है."

शिवराज रखेंगे पगड़ी का मान: सीएम शिवराज ने कहा कि "कुशवाहा समाज आध्यात्मिक और धार्मिक है, हमारा समाज कभी दूसरे के हक को नहीं छीनता है. हमारा समाज भला और भोला है लेकिन अन्याय सहन करने वाला नहीं है. जरूरत पड़ने पर स्वाभिमान की लड़ाई भी लड़ना जानता है. मैं आपको वचन देता हूं. आपके द्वारा पहनाई गई पगड़ी का मान, इसकी शान और कुशवाहा समाज का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा."

शिवराज ने आगे कहा कि "कुशवाहा समाज के लोग भगवान कुश के वंशज हैं, मुझे कहते हुए गर्व है कि चंद्रगुप्त मौर्य, जिन्होंने पूरी दुनिया के सबसे बड़े हिस्से पर राज किया, वे कुशवाहा समाज में जन्मे थे. अशोक चक्र भी कुशवाह समाज की देन है."




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :