1 अगस्त 2023। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम के सीएम एचबी सरमा को पत्र लिखकर वायदा किया है कि वे जंगली भैंसों की अच्छी देखभाल करेंगे। चौहान ने यह पत्र असम के जंगलों में रह रहे 20 जंगली भैंसों को प्रथम चरण में मप्र को उपहार में देने के लिये लिखा है। पत्र में चौहान ने असम राज्य की प्रशंसा में लिखा है कि असम अच्छे वनों एवं वन्यप्राणियों के मामले में काफी बेहतर है तथा इनका बेहतर प्रबंधन करने में भी असम आगे है। असम के ये जंगली भैंसे मप्र के कान्हा टाईगर रिजर्व में बसाये जायेंगे। पत्र में चौहान ने बताया है कि सालों पहले मध्य भारत के जंगलों में जंगली भैंसों की बहुतयात थी परन्तु फिर इनकी संख्या बहुत कम हो गई। अब सिर्फ छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर ये सीमित संख्या में पाये जाते हैं। इन जंगली भैंसों का ईकोलाजिकल सिस्टम में अहम रोल रहता है। भारत सरकार ने भी असम के जंगली भैंसों को मप्र भेजने की सैध्दांतिक अनुमति दी हुई है।
- डॉ. नवीन जोशी

शिवराज ने असम के सीएम से जंगली भैंसों की अच्छी देखभाल करने का वायदा किया
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 910
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















