🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

छतरपुर की तरपेड समूह जलप्रदाय योजना का तीसरी बार टेण्डर जारी हुआ

👤
prativad
👁 973 व्यूज
📍 भोपाल
छतरपुर की तरपेड समूह जलप्रदाय योजना का तीसरी बार टेण्डर जारी हुआ
3 अगस्त 2023। छतरपुर विकासखण्ड हेतु स्वीकृत तरपेड समूह जलप्रदाय योजना का तीसरी बार 9 जून 2023 को टेण्डर जारी किया गया है। पहला टेण्डर 10 मई 2022 को जारी हुआ था जिसे अधिक दरें प्राप्त होने पर निरस्त कर 14 नवम्बर 2022 को दूसरा टेण्डर जारी किया गया परन्तु इस टेण्डर में किसी भी ठेकेदार ने भाग नहीं लिया।

छतरपुर जिला अस्पताल में सौ बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हास्पिटल ब्लाक बनाने का कार्य नींव स्तर पर है, सौ बिस्तरीय वार्ड के निर्माण का कार्य अप्रारंभ है, लैब के निर्माण का कार्य भी अप्रारंभ है जबकि बच्चा वार्ड बनाने का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। वर्ष 2019 से अब तक जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की कुल 5 बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। रोगी कल्याण समिति की गाईड लाईन वर्ष 2018 के अनुसार, कार्यकारिणी की बैठक हर तीन माह में एक बार सामान्य रुप से आयोजित होना चाहिये परन्तु अपरिहार्य कारणों से नियमित बैठकें गाईड लाईन अनुसार नहीं हो सकी हैं। रोगी कल्याण समिति की बैठकें आगामी समय में आवश्यक्तानुसार वर्चुअल आयोजित की जा सकेंगी।


- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :