🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 10 करोड़ से ज्यादा मिली चल-अचल संपत्ति

👤
prativad
👁 922 व्यूज
📍 भोपाल
रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 10 करोड़ से ज्यादा मिली चल-अचल संपत्ति
8 अगस्त 2023। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने एक रिटायर्ड स्टोर कीपर के भोपाल-विदिशा और राजगढ़ जिले में स्थित ठिकानों पर छापा मारा है। रिटायर्ड कर्मचारी अशफाक खान के पास 10 करोड़ से ज्यादा चल और अचल संपत्ति मिली है। टीम ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए एक स्टोर कीपर के पद से रिटायर हुए कर्मचारी के ठिकानों पर छापा मारा है। कर्मचारी के भोपाल स्थित घर और विदिशा जिले की लटेरी में कार्रवाई की गई है। जिसमें आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई शिकायत की जांच के बाद चल रही कार्रवाई में लगभग ₹10 करोड़ से अधिक की चल व अचल संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे मामले में भोपाल लोकायुक्त की टीम अभी मौके पर मौजूद है और कार्रवाई जारी है।

16 से अधिक चल और 50 से ज्यादा अचल संपत्ति: भोपाल में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास से मिली जानकारी के अनुसार अशफाक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप पर पदस्थ थे। रिटायर्ड स्टोर कीपर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। परिवार के सदस्यों के नाम पर 16 से अधिक अचल संपत्तियों की जानकारी मिल चुकी है और लगभग 50 से अधिक अचल संपत्तियों को लेकर भोपाल-विदिशा और लटेरी में जांच की जा रही है। अभी तक की जांच पर अशफाक अली उनके बेटे जीशान अली, शारिक अली, बेटी हिना कौसर और पत्नी राशिदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं। जिनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए है। अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :