🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को शिवराज सरकार ने दी बड़ी राहत, रक्षाबंधन 2023 से पहले मिलेगा ये तोहफा

👤
prativad
👁 897 व्यूज
📍 भोपाल
 मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को शिवराज सरकार ने दी बड़ी राहत, रक्षाबंधन 2023 से पहले मिलेगा ये तोहफा
मध्य प्रदेश सरकार ने पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है, इसके तहत पेंशनर्स को रक्षाबंधन से पहले राशि मिल जाएगी। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों को भी जल्द राहत दी जा सकती है।

9 अगस्त 2023। मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों के पेंशनर्स को 5 फीसदी महंगाई भत्ते की राहत दी गई है, इसको लेकर पिछले दिनों राज्य सरकार ने आदेश जारी किए थे। इसके बाद अब नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों के सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त कर रहे 17 हजार पेंशनर्स की महंगाई राहत में 5 फीसदी की बढोत्तरी कर दी है, विभाग के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इससे पेंशनर्स को हर महीने न्यूनतम 400 रुपए से लेकर 4 हजार रुपए तक का फायदा होगा।

पेंशनर्स को रक्षाबंधन के पहले मिलेगी राशी
महंगाई राहत में की गई वृद्धि का भुगतान पेंशनर्स को एक जुलाई 2023 से किया जाएगा, माह अगस्त में ही रक्षाबंधन के पूर्व ही पेंशनर्स को एक महीने की बढ़ी हुई महंगाई राहत राशि के एरियर्स का भुगतान भी किया जाएगा। नगरीय निकायों के पेंशनर्स को एक अक्टूबर 2022 से 33 प्रतिशत महंगाई राहत मिल रही थी, जिसमें 5 प्रतिशत वृद्धि किये जाने से अब कुल महंगाई राहत 38 प्रतिशत हो गई है। इसी प्रकार नगरीय निकायों के जिन पेंशनरों को छठवें वेतनमान अनुसार पेंशन मिल रही थी, उनकी महंगाई राहत में भी 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे उनकी महंगाई राहत राशि भी 201 प्रतिशत से बढ़कर 212 प्रतिशत हो गई है, महंगाई राहत में यह वृद्धि किये जाने से पेंशन निधि पर 1.25 करोड़ रूपए प्रतिमाह अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :