🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब छत्तीसगढ़ ने पेंशनर्स की महंगाई राहत चार फीसदी बढ़ाने के लिए मप्र से सहमति मांगी

👤
prativad
👁 937 व्यूज
📍 भोपाल
अब छत्तीसगढ़ ने पेंशनर्स की महंगाई राहत चार फीसदी बढ़ाने के लिए मप्र से सहमति मांगी
10 अगस्त 2023। प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों की महंगाई राहत में एक बार और वृद्धि हो सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्य प्रदेश से महंगाई राहत 38 से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने यानी चार प्रतिशत की वृद्धि जुलाई 2023 से करने की सहमति मांगी है। यदि दोनों राज्यों में सहमति बन जाती है तो पेंशनरों को जुलाई से नौ प्रतिशत महंगाई राहत बढ़कर मिलेगी। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पत्र देखने के बाद इस मामले में निर्णय सरकार के स्तर पर लिया जाएगा।

पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 के अनुसार दोनों राज्य के बीच सहमति चाहिए। यही कारण है कि जब प्रदेश सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है तो छत्तीसगढ़ सरकार को महंगाई राहत में वृद्धि के लिए सहमति देने संबंधी पत्र भी लिखती है। वित्त विभाग ने जनवरी से पांच प्रतिशत महंगाई राहत में पांच प्रतिशत की वृद्धि के लिए पत्र लिखा था लेकिन सहमति नहीं मिली।

दो अगस्त को छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने अपने यहां जुलाई से महंगाई राहत 33 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का निर्णय लेते हुए सहमति दी। जबकि, प्रदेश के कर्मचारियों को जनवरी से चार प्रतिशत की वृद्धि के साथ 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया है।

यह सहमति भी कई बार स्मरण पत्र लिखने के बाद दी गई।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग के अवर सचिव इन्द्राप्रकाश रात्रे द्वारा एक पत्र और सातवें वेतनमान में चार और छठवें वेतनमान में 221 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत देने की सहमति के लिए भेजा है।

पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश दत्त जोशी ने पत्र भेजे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई राहत 42 प्रतिशत करने का निर्णय ले लिया है। अभी तक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ महंगाई राहत इसलिए नहीं बढ़ती थी क्योंकि छत्तीसगढ़ से सहमति नहीं मिलती थी।

अब स्थिति अलग है। छत्तीसगढ़ ने आगे होकर सहमति मांगी है। उन्होंने सरकार से जल्द सहमति देने के साथ ही इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। वहीं, वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पत्र देखने के बाद इस बारे में सरकार के स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :