🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

नया नहीं, किराये का जेट प्लेन लेगी मप्र सरकार

👤
prativad
👁 881 व्यूज
📍 भोपाल
नया नहीं, किराये का जेट प्लेन लेगी मप्र सरकार
12 अगस्त 2023। राज्य सरकार फिलहाल नया स्टेट जेट प्लेन लेने के लिये उत्सुक नहीं है और उसने निजी कंपनियों से 12 माह के अनुबंध पर डबल इंजन जेट प्लेन किराये पर लेने का निर्णय लिया है और इसके लिये टेण्डर भी जारी कर दिये हैं। इस टेण्डर की तकनीकी बिड 29 अगस्त को खोली जायेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछला प्रापुलर वाला स्टेट प्लेन जोकि टेक्सट्रान अमेरिका से 61 लाख 75 हजार यूएस डालर में खरीदा गया था, गत 6 मई 2021 को ग्वालियर में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह स्टेट प्लेन अब उड़ान योग्य नहीं रह गया है और इसलिये राज्य सरकार ने नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने का निर्णय लिया और 6 मार्च 2023 को एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट जारी किया। इसके बाद राज्य सरकार को नया जेट प्लेन क्रय करने हेतु रिक्वेस्ट फार प्रपोजल जारी करना था परन्तु उसने इसके स्थान पर डबल इंजन जेट प्लेन किराये पर लेने का टेण्डर जारी कर दिया है।

टेण्डर में शर्तें रखी गईं हैं कि जेट प्लेन के साथ पायलट, इंजीनियर आदि क्रू भी निजी कंपनी को उपलब्ध कराने होंगे। यदि सेवा अच्छी रही तो अनुबंध 12 माह के बाद पुन: बढ़ाया जा सकेगा। हर माह न्यूनतम 60 घण्टे की उड़ान होगी। मेंटीनेंस के कारण यदि प्लेन ग्राउण्ड किया जाता है तो कंपनी को स्टेण्डबाय प्लेन रखना होगा।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :