🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

दिव्यांगजन की सेवा भगवान की सेवा - मुख्यमंत्री चौहान

👤
prativad
👁 1053 व्यूज
📍 भोपाल
दिव्यांगजन की सेवा भगवान की सेवा - मुख्यमंत्री चौहान
13 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांग भाई-बहनों को जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन की कठिनाइयों को दूर करने के साथ ही उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन की सेवा ही भगवान की सेवा है। उन्होंने कहा कि आप अकेले नहीं है, मैं आपके साथ हूँ। आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोडूँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बुधनी में दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांगजन का पुष्प-वर्षा कर अभिनंदन किया और उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर में दिव्यांगजन को एक करोड़ 79 लाख रूपए की लागत के 309 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत दिवस बुधनी में दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों के वितरण के लिए चिन्हांकन शिविर लगाया था। शिविर में मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने परीक्षण कर 670 दिव्यांग को प्रमाण-पत्र वितरित किए थे और अनेक दिव्यांगों को इलाज के लिए रेफर किया गया था।

आज बुधनी में सहायक उपकरण वितरण शिविर में 309 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदान किए गए है। इस दौरान 16 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, 44 दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल के साथ ही अनेक दिव्यांग को व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड कैन आदि सहायक उपकरण प्रदान किए गए।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :