🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मप्र में विकास पर्व में एक लाख करोड़ रुपये के कामों का लोकार्पण-शिलान्यास

👤
prativad
👁 874 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र में विकास पर्व में एक लाख करोड़ रुपये के कामों का लोकार्पण-शिलान्यास
13 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विकास पर्व जनता के साथ मिलकर सरकार के कामों का जायजा लेने का एक अवसर था। उन्होंने जनता से भी विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

विकास पर्व के दौरान जिन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, उनमें शामिल हैं:

36,348 करोड़ रुपये की 13 सिंचाई योजनाएं
7,245 करोड़ रुपये की 15 सिंचाई परियोजनाएं
21,900 करोड़ रुपये की लागत के राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों के 1,207 कार्य
28,471 करोड़ रुपये की 15,450 समूह पेयजल परियोजनाएं
3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली अमृत योजना के तहत शहरी पेयजल परियोजनाएं
83 सीएम राइज स्कूल
40.90 किलोमीटर का भोपाल बायपास

विकास पर्व के बाद भी सरकार विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करती रहेगी। कई कार्यों की विभागों द्वारा स्वीकृतियां दी जा चुकी हैं और निविदा आदि की प्रक्रिया चल रही है। जैसे-जैसे यह पूरी होती जाएंगी, वैसे-वैसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

भोपाल में बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने के लिए सरकार 40.90 किलोमीटर का नया बायपास बनाएगी। लोक निर्माण विभाग ने साधिकार समिति से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव अंतिम निर्णय लिए कैबिनेट भेजा है। प्रयास यही है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पूर्व इसका भूमिपूजन हो जाए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार भोपाल मंडीदीप एवं इंदौर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्रों के मध्यम बेहतर कनेक्टिविटी के साथ जबलपुर और नर्मदापुरम से आने वाले और इंदौर-मुंबई की ओर जाने वाले यातायात के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए मंडीदीप से बायपास प्रारंभ होगा, जो कोलार के गोल जंक्शन से निकलेगा। रातीबड़ मार्ग से होता हुआ खजूरी, फंदा होते हुए यह इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की लागत वाले इस बायपास में दो फ्लायओवर, 15 अंडर पास और एक रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा।





Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :