🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

61 हजार वनाधिकार पत्रधारकों को आवास दिये

👤
prativad
👁 924 व्यूज
📍 भोपाल
61 हजार वनाधिकार पत्रधारकों को आवास दिये
17 अगस्त 2023। राज्य के वन क्षेत्रों में रहने वाले करीब तील लाख वनाधिकार पत्रधारी व्यक्तियों में से 61 हजार 54 को राज्य सरकार ने पीएम आवास एवं अन्य आवास योजना का लाभ दिया है।

वन विभाग द्वारा राजभवन भेजी गई जानकारी के अनुसार, वनाधिकार धारकों के लिये सिंचाई हेतु कपिल धारा कूप निर्माण योजना के अंतर्गत 55 हजार 357 स्वीकृतियां दी गईं जबकि सिंचाई हेतु विद्युत/डीजल पम्प एवं पाइपलाईन हेतु 24 हजार 366 मंजूरियां दी गईं।

इसी प्रकार 1 लाख 86 हजार 131 वनाधिकार पत्रधारकों को पीएम किसान सम्मान निधि तथा 15 हजार 767 धारकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर दिये गये हैं। इसके अलावा, सामुदायिक वन अधिकारों के अंतर्गत 5429 रास्तों के अधिकार, 4095 चरनोई के अधिकार, 3809 गिरी पड़ी लकड़ी के संग्रहण के अधिकार, 624 गोठान के अधिकार, 1227 धार्मिक स्थल के अधिकार, 1391 जलाशयों में पानी के उपयोग के अधिकार, 313 खलिहान के अधिकार, 237 मछली पालन के अधिकार, 1323 शमशान घाट के अधिकार, 537 मढ़ई/मेले के सार्वजनिक निस्तार के अधिकार, 334 खेल मैदान का सार्वजनिक निस्तार तथा 23 सामुदायिक हाट बाजार के अधिकार स्वीकृत किये गये हैं।

- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :