17 अगस्त 2023। अब सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में हितग्राही द्वारा दिये आधार कार्ड में दी गई जानकारी यथा नाम, जेंडर, जन्म दिनांक, पता इत्यादि भी मान्य की जायेंगी। इसके लिये सामाजिक न्याय विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि विभाग की समस्त योजनाओं में समग्र पोर्टल पर आधार ईकेवायसी को अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में समस्त पेंशन हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर आधार ईकेवायसी कराने की कार्यवाही प्रचलन में है। जिला द्वारा आधार कार्ड में दर्ज जानकारी को मान्य करने के संबंध में मार्गदर्शन चाहा गया है। हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में समग्र पोर्टल पर आधार ईकेवायसी का उपयोग करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके पालन में विभाग की समस्त योजनाओं में आधार कार्ड में दर्ज जानकारी यथा नाम, जेंडर, जन्म दिनांक, पता इत्यादि को भी मान्य किया जाता है। आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर ही हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जाये।
- डॉ. नवीन जोशी

आधार कार्ड में दर्ज जानकारी भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में मान्य की जायेगी
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 704
Related News
Latest News
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Latest Posts















