🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आयुर्विज्ञान विवि में अब कुलपति, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अन्यत्र से भी नियुक्त होंगे

👤
prativad
👁 723 व्यूज
📍 भोपाल
आयुर्विज्ञान विवि में अब कुलपति, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अन्यत्र से भी नियुक्त होंगे
20 अगस्त 2023। राज्य के जबलपुर स्थित आयुर्विज्ञान विवि में अब कुलपति, कुल सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अन्य विभागों से भी नियुक्त हो सकेंगे। इसका प्रावधान मप्र आयुर्विज्ञान विवि संशोधन अधिनियम में किया गया है जो विधानसभा में गत 12 जुलाई को बिल के रुप में पारित हुआ था और जिसे अब राज्यपाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

दरअसल, न्यायमुर्ति केके त्रिवेदी समिति ने अनुशंसा की थी कि विवि को संचालित एवं पदपूर्ति करने हेतु, यदि आवश्यक हो तो ऐसे अन्य विभागों से भी योग्य, अनुभवी और अन्यथा उपयुक्त अधिकारी को नियुक्त करने के लिये विचार करना चाहिये। इसी के अनुपालन में उक्त कानून में बदलाव कर दिया गया है। अब आयुर्विज्ञान विवि में कुलपति के रुप में नियुक्त किये जाने वाले व्यक्ति को किसी शासकीय

कालेज या विवि में आचार्य के रुप में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिये या राष्ट्रीय स्तर के किसी प्रतिष्ठित शासकीय अनुसंधान या शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में नेतृत्व के साथ विख्यात शिक्षाविद होने का 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिये। इसी प्रकार, कुलसचिव की नियुकित शासकीय कालेज या विवि के ऐसे शिक्षकों में से की जायेगी जिन्हें आचार्य पद पर कम से कम 5 वर्ष का अनुभव हो या

राज्य शासन के अधीन ऐसे अधिकारियों जिन्हें उप सचिव या उसके समकक्ष स्तर के किसी पद पर कम से कम 5 वर्ष का अनुभव हो, की प्रतिनियुक्ति से की जायेगी। इसके अलावा, अब आयुर्विज्ञान विवि में परीक्षा नियंत्रक के पद पर शासकीय कालेज या विवि के ऐसे शिक्षकों से नियुक्ति की जायेगी जिन्हें आचार्य पद पर कम से कम 3 वर्ष का अनुभव हो या राज्य शासन के अधीन ऐसे अधिकारी की प्रतिनियुक्ति से की जायेगी जिसे उप सचिव पद पर कम से कम 3 वर्ष का अनुभव हो।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :