🔴 TRENDING NOW!
दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर? "सजग मन ही सफलता की कुंजी है", स्वामी मित्रानंद सरस्वती ने आरएनटीयू में छात्रों से किया संवाद, बताए मेडिटेशन के फायदे क्या AI डॉक्टरों से बेहतर इलाज कर पाएगा? नई मेडिकल बहस ने बढ़ाई चिंता क्या AI इंसानों के कंट्रोल से बाहर हो रहा है? OpenAI ने ट्रेनिंग की रफ्तार घटाई

छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया-ये अब नारा बना : भूपेश बघेल

👤
prativad
👁 1206 व्यूज
📍 भोपाल
छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया-ये अब नारा बना : भूपेश बघेल
21 अगस्त 2023। रायपुर में NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में अब नारा है- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया।

रायपुर में NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में अब नारा है- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यही वजह से अब लोगों को छत्तीसगढ़ से होने पर गर्व होता है।

हमने धरोहर को संजोया है: बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश बहुत बड़ा राज्य था। जहां छत्तीसगढ़ के लोग हमेशा अपने को उपेछित महसूस करते थे। छत्तीसगढ़ बनने का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक ही रहा है लेकिन 15 साल लंबा मौका मिलने के बाद भी बीजेपी ने कुछ खास नहीं किया। लोगों को लग ही नहीं रहा था कि नया राज्य बना है। हमारी सरकार आने के बाद स्थितियां बदलीं। आज हर वर्ग महसूस करता है कि ये हमारा अपना राज्य है। हमने छत्तीसगढ़ की अस्मिता और धरोहर को संजोने का काम किया। छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया। अब सब खुलकर इस नारे को लगाते हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सबकुछ शामिल हैं। यहां राम और कृष्ण दोनों की स्मृतियां हैं। बौद्ध परिसर भी है। विवेकानंद का भी आपको यहां प्रभाव दिखाई देगा। वहां सभी पंथ और संप्रदाय है। हमारे समाज में कट्टरता कहीं नहीं है। यही वजह है कि हमारी सरकार बनने पर भी हमने पुरानी सरकार के काम को बंद नहीं कराया। मसलन- नई राजधानी बनाने का काम हमने बंद नहीं करवाया। हमने कोशिश की है कि जो चीजें बनी हैं उन्हें और आगे बढ़ाएं, तोड़े नहीं।


Chhattisgarh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, Chhattisgarh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :