25 अगस्त 2023। भारत सरकार ने वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत वन भूमि डायवर्सन करने के लिये परिवेश पोर्टल 2.0 विकसित किया है। विभिन्न आवेदक संस्थाओं द्वारा इस पोर्टल पर जानकारियां सही तरीके से नहीं भरी जाती हैं जिसके कारण प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने में विलम्ब होता है। कई आवेदक संस्थाओं द्वारा चेकलिस्ट के अनुसार अभिलेख उपलब्ध न कराने के कारण प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा निरस्त कर वापस किये जा रहे हैं। इसी को लेकर पिछले दिनों नवनिर्मित वन भवन के हॉल में वन विभाग ने जागरुकता कार्यक्रम रखा जिसमें जल संसाधन, खनिज, एनवीडी, पंचायत, लोनिवि, ग्रामीण यांत्रिकी, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, औद्योगिक निवेश, पर्यटन, पीएचई विभाग, एनएचआई, रेलवे, डब्ल्रूुसीएल, एसईसीएल, मॉयल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एमपी आरडीसी, राज्य ग्रामीण सडक़ विकास निगम, एमपीईबी एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों की बुलाकर उन्हें परिवेश पोर्टल 2.0 पर किा तरह काम करना है, के लिये जागरुक एवं प्रशिक्षित किया गया। वन विभाग की भू प्रबंधन शाखा के पीसीसीएफ सुनील अग्रवाल ने यह प्रशिक्षण दिया और सवालों के जवाब भी दिये।
- डॉ. नवीन जोशी

परिवेश पोर्टल पर निरस्त हो रहे प्रकरणों को लेकर वन विभाग ने विभागों को किया जागरुक
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 767
Related News
Latest News
- आंधी-अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक बाधा, ठीक करने युद्ध स्तर पर काम कर रही बिजली विभाग की टीमें
- मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम
- भारतीय उद्यमी गगन गुप्ता के अफ्रीकी ईवी प्लेटफॉर्म स्पाइरो ने जुटाए 215 मिलियन डॉलर; पुणे टेक सेंटर करेगा इस विस्तार की अगुवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब ईवी कार से करेंगे सफर
- भारत-अमेरिका डील पर निर्णायक दौर, कृषि और डेटा सुरक्षा बने अहम मुद्दे
Latest Posts















