🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

गुना की हवाई पट्टी वन भूमि पर बनी निकली, डीएफओ ने पत्राचार शुरु किया

👤
prativad
👁 942 व्यूज
📍 भोपाल
गुना की हवाई पट्टी वन भूमि पर बनी निकली, डीएफओ ने पत्राचार शुरु किया
25 अगस्त 2023। प्रदेश के गुना जिले में अशोकनगर मार्ग पर केंट एरिया में बनी हवाई पट्टी वन भूमि पर बनी है। इसकी जानकारी मिलने पर गुना वनमंडल के डीएफओ ने पत्राचार शुरु कर दिया है। नियमानुसार, वन संरक्षण अधिनियम के तहत इसके लिये आवेदन कर केंद्र सरकार से अनुमति ली जाना चाहिये, क्योंकि वन भूमि पर बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं हो सकता है।

दरअसल, उक्त हवाई पट्टी करीब पच्चीस साल पहले तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह सरकार में बनाई गई थी, लेकिन इस बात का ध्यान नहीं रखा गया कि वह वन भूमि है। इस हवाई पट्टी को एक निजी एजेंसी को विमान प्रशिक्षण चलाने के लिये दिया गया है।

ऐसे सामने आई जानकारी :
दरअसल, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने चार माह पहले विधानसभा में 2 मार्च 2023 को सवाल पूछा था कि प्रदेश के कितने वनमंडलों में हेलीपेड एवं रनवे हैं। परन्तु इसका उस समय वन विभाग ने जवाब न देकर कहा था कि जानकारी एकत्रित की जा रही है। इससे यह सवाल अपूर्ण प्रश्नों की सूची में चला गया। परन्तु अब इस सवाल का जवाब वन विभाग ने विधानसभा सचिवालय को भेज दिया है। जवाब में बताया गया है कि झाबुआ वनमंडल में एक तथा कूनो वन्यप्राणी वनमंडल में 5 हेलीपेड बने हैं जबकि गुना वनमंडल में रनवे यानि हवाई पट्टी है। यह जानकारी पीसीसीएफ कार्य आयोजना एवं वन भू अभिलेख शाखा द्वारा भेजी गई है। इस जानकारी में यह भी बताया गया है कि सतना वनमंडल में 34, वन विहार भोपाल में 90, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में 5, कूनो वन्यप्राणी वनमंडल में एक, बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के कोर जोन में 7 तथा संजय टाईगर रिजर्व सीधी के कोर जोन में 5 बाड़े बने हुये हैं जो वन्यप्राणियों को रखने के काम में आते हैं।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :