🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बहन-बेटियों को दिए सरकार चलाने के सूत्र : मुख्यमंत्री चौहान

👤
prativad
👁 1074 व्यूज
📍 भोपाल
बहन-बेटियों को दिए सरकार चलाने के सूत्र : मुख्यमंत्री चौहान
25 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटंगी और पौंडी को तहसील बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा 25 अगस्त, 2023 को कटंगी में आयोजित महिला सम्मेलन में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे। पाटन जनपद मुख्यालय के हाईस्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल के रूप में उन्नत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बहन-बेटियों को सरकार चलाने के सूत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों को आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीना चाहिए। सरकार ने बहन-बेटियों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य उनकी जिंदगी को बेहतर बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना, सीखो-कमाओ योजना, मुख्यमंत्री जन आवास योजना आदि योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का लाभ बहन-बेटियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 अगस्त को भोपाल में रक्षाबंधन का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में बहनें अपने गाँव और वार्ड से शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रही है। किसान परिवारों, विद्यार्थियों, युवाओं, स्व-सहायता समूहों आदि को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

मुख्यमंत्री के घोषणाओं पर जन-सैलाब ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :