26 अगस्त 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के 24 घंटे बाद ही राज्य सरकार ने पांढुर्णा को नया जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पांढुर्णा को छिंदवाड़ा जिले से अलग कर बनाया गया है। यह प्रदेश का 54वां जिला होगा। इसका मुख्यालय पांढुर्णा में रहेगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, पांढुर्णा जिले में पांढुर्णा और सौंसर तहसील के कुल 137 पटवारी हलके शामिल हैं। इनमें पांढुर्णा के 74 और सौंसर तहसील के 63 पटवारी हलके शामिल हैं। पांढुर्णा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र सौंसर और पांढुर्णा होंगे।
नोटिफिकेशन पर दावे और आपत्तियां देने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। दावे और आपत्तियां प्राप्त होने के बाद, सरकार नए जिले की सीमा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को छिंदवाड़ा के सौंसर में जामसांवली हनुमान मंदिर में श्री हनुमान लोक का भूमिपूजन किया था। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पांढुर्णा को नया जिला बनाने का एलान किया था।
पांढुर्णा जिले की स्थापना के साथ ही मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इससे पहले, उज्जैन से नागदा और शिवपुरी से पिछोर को भी नए जिले बनाने की घोषणा की गई थी।

मध्य प्रदेश का 54वां जिला बना पांढुर्णा, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 975
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















