29 अगस्त 2023। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को 1 जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को की।
सीएम चौहान ने भोपाल में हमीदिया अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सभी विभागों के डॉक्टरों को समयबद्ध वेतनमान दिया जाएगा और पदोन्नति की बाध्यता के बिना पांच, दस और पंद्रह साल में वेतन वृद्धि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतनमान में सुधार किया जाएगा और शहर के 11 नर्सिंग होम की शिफ्टिंग के नियमों को सरल बनाया जाएगा।
इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन का कार्य कर रहे हैं।
सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद देश में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है, वहीं मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को 1 जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान मिलेगा : मुख्यमंत्री चौहान
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 748
Related News
Latest News
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
Latest Posts















