🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

ग्राम पंचायत सचिव की आनलाईन भर्ती होगी

👤
prativad
👁 1473 व्यूज
📍 भोपाल
ग्राम पंचायत सचिव की आनलाईन भर्ती होगी
5 सितंबर 2023। राज्य सरकार ग्राम पंचायत सचिवों की अपने पंचायत उर्पण पोर्टल के माध्यम से आनलाईन आवेदन मंगाकर भर्ती करेगी। आवेदन करने वाले का उसी जिले का मूल निवासी होना तथा उसके पास वोटर आईडी होना भी जरुरी होगा एवं वोटर आईडी होना ही मूल निवास का प्रमाण माना जायेगा। ग्राम पंचायत सचिव के आनलाईन प्राप्त आवेदनों की जांच के पश्चात उच्चतर माध्यमिक परीक्षा/उच्च माध्यमिक परीक्षा में प्राप्त अंकों की प्रतिशतता के कुल योग यानि एग्रीगेट के आधार पर प्रवर्गवार अर्थात अजा, जजा, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस की प्रावीण्य सूची तैयार की जायेगी। किसी भी आवेदक को उसके मूल निवास अर्थात गृह पंचायत में नियुक्ति नहीं दी जायेगी। इसके लिये मप्र पंचायत सेवा ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्तें नियम 2011 में बदलाव प्रस्तावित कर दिया गयसा है तथा ये नये प्रावधान आगामी 9 सितम्बर के बाद लागू हो जायेंगे।

इसके अलावा ये भी नये प्रावधान किये गये हैं कि ग्राम पंचायत सचिव के कुल रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत पद ग्राम रोजगार सहायक के लिये आरक्षित रखे जायेंगे। प्रावीण्य सूची के अनुसार, रिक्त पदों की संख्या के 25 प्रतिशत की एक प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जायेगी जो केलेण्डर वर्ष के 31 दिसम्बर तक विधिमान्य होगी।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :