🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का भूमिपूजन करेंगे

👤
prativad
👁 849 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का भूमिपूजन करेंगे
5 सितंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश का भूमि पूजन करेंगे। यह निवेश बीपीसीएल के बीना रिफाइनरी के पास पेट्रोकेमिकल परिसर में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस निवेश की घोषणा करते हुए कहा कि इससे मध्य प्रदेश में 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निवेश मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

इसके अलावा, चौहान ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 127 विकास रथों को रवाना किया। इन रथों में विभिन्न वीडियो फिल्में और गाने दिखाए जाएंगे, जिनमें राज्य के विकास पर केंद्रित फिल्में, रघुवीर यादव द्वारा गाया गया मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना शामिल हैं।

ये रथ ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 40 दिन तक भ्रमण करेंगे।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :