5 सितंबर 2023। राज्य सरकार ने नगरीय निकायों की वित्तीय शक्तियों में इजाफा किया है। 5 लाख रुपये से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम में निगम आयुक्त को क्रमश: 5 करोड़ रुपये, मेयर को 5 से 10 करोड़ रुपये तक, मेयर इन कौंसिल को 10 से 20 करोड़ रुपये तक तथा नगर निगम सभा को 20 करोड़ रुपये से अधिक व्यय करने की वित्तीय शक्ति रहेगी। 5 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम में निगम आयुक्त को 1 करोड़ रुपये, मेयर को 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक, मेयर इन कौंसिल को 5 से 10 करोड़ रुपये तक तथा नगर निगम सभा को 10 करोड़ रुपये से अधिक व्यय करने की वित्तीय शक्ति रहेगी।
इसी प्रकार, नगर पालिका में सीएमओ को 5 लाख रुपये तक, अध्यक्ष को 5 से 10 लाख रुपये तक, प्रेसिडेन्ट इन कौंसिल को 10 लाख से 40 लाख रुपये तक, नगरपालिका सभा को 40 लाख से 5 करोड़ रुपये तक, आयुक्त नगरीय प्रशासन को 5 करोड़ से 30 करोड़ रुपये तक एवं राज्य सरकार को 30 करोड़ रुपये से अधिक व्यय करने की वित्तीय शक्ति होगी। नगर परिषदों में सीएमओ को दो लाख रुपये तक, अध्यक्ष को दो से पांच लाख रुपये तक, प्रेसिडेन्ट इन कौंसिल को 5 लाख से 20 लाख रुपये तक, नगर परिषद सभा को 20 लाख से ढाई करोड़ रुपये तक, आयुक्त नगरीय प्रशासन को ढाई करोड़ रुपये से 30 करोड़ रुपये तक एवं राज्य सरकार को 30 करोड़ रुपये से अधिक व्यय करने की वित्तीय शक्ति होगी।
- डॉ. नवीन जोशी

नगरीय निकायों की वित्तीय शक्तियों में इजाफा किया
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 870
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















