🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में शुध्द जलवायु उपलब्ध कराने सौ नगर वन बनाये जायेंगे

👤
prativad
👁 975 व्यूज
📍 भोपाल
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में शुध्द जलवायु उपलब्ध कराने सौ नगर वन बनाये जायेंगे
15 सितंबर 2023। राज्य के वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्र कार्यालय को भेजी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में शुद्ध जलवायु प्रदान करने तथा शहरी निवासियों को प्रकृति की अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से नगर वनों एवं नगर वाटिकाओं की स्थापना की गई है। प्रदेश में स्थापित नगर वनों की संख्या 50 से अधिक है। वन विभाग द्वारा निरंतर नए नगर वन विकसित करने के प्रस्ताव केंद्र शासन को प्रेषित किये जा रहे हैं तथा विभाग का लक्ष्य प्रदेश में कम से कम ऐसे 100 नगर वन विकसित करने का है। इसके अलावा, देश के एकमात्र अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रधान मंत्री को मिशन लाईफ के साथ जोडक़र प्रो प्लेनेट पीपुल बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया है और लगभग 5 लाख 76 हजार विद्यार्थियों को जंगल भ्रमण करा कर प्रकृति से जोड़ा गया।

राजधानी भोपाल के चंदनपुरा में भी नगर वन बनाया गया है। इसके साथ ही भोपाल में कम से कम 15 ऐसे नगर वन हैं जो भोपाल के ऑक्सीजन बैंक हैं। इनमें शामिल हैं : लहारपुर, एकात पार्क, स्वर्ण जंयती पार्क, मोर वन शाहपुरा, मोर वन बैरागढ़, जम्बूरी मैदान नगर वन, सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर वन, कान्हा कुंज नगर वन, गुरू गोविद सिंह नगर वन, डा. श्यामा प्रसाद नगर वन, प्रियदर्शिनी नगर वन, नयापुरा टेकरी नगर वन आदि।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :