🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश में आचार संहिता से पहले शिवराज सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक

👤
prativad
👁 1059 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में आचार संहिता से पहले शिवराज सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक
4 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को आचार संहिता से पहले कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य शहरों में विकास कार्य को लेकर अहम फैसले लिए गए।
भोपाल में कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक आठ लेन एलिवेटेड कारिडोर के निर्माण की स्वीकृति दी गई।
ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में भोपाल की तरह ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया।
विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया और सहरिया) की महिलाओं को भी लाड़ली बहनों की तरह 450 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने संबंधी निर्णय लिया गया।
उज्जैन में उन्हेल, बालाघाट में लामता, रायसेन में बम्होरी और सुल्तानगंज, मंदसौर में कायमपुर को नई तहसील बनाने का निर्णय लिया गया।
मंदसौर में नाहरगढ़, सीधी में सेमरिया, शाजापुर में अवंतिपुर बड़ोदिया, मंदसौर बोलिया और गांधीसागर, सतना में सिंहपुर, शाजापुर में गुलाना, हरदा में रहटगांव को नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव रखा गया।



विस्तृत विवरण:
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई। यह आचार संहिता लागू होने से पहले शिवराज सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक थी। बैठक में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य शहरों में विकास कार्य को लेकर अहम फैसले लिए गए।

भोपाल में कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक आठ लेन एलिवेटेड कारिडोर के निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसकी लागत 2,745 करोड़ रुपये अनुमानित है। यह कारिडोर शहर के यातायात को सुगम बनाने में मदद करेगा।

ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में भोपाल की तरह ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया। इन पार्कों के माध्यम से युवाओं को विभिन्न विधाओं में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया और सहरिया) की महिलाओं को भी लाड़ली बहनों की तरह 450 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने संबंधी निर्णय लिया गया।

उज्जैन में उन्हेल, बालाघाट में लामता, रायसेन में बम्होरी और सुल्तानगंज, मंदसौर में कायमपुर को नई तहसील बनाने का निर्णय लिया गया।

मंदसौर में नाहरगढ़, सीधी में सेमरिया, शाजापुर में अवंतिपुर बड़ोदिया, मंदसौर बोलिया और गांधीसागर, सतना में सिंहपुर, शाजापुर में गुलाना, हरदा में रहटगांव को नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव रखा गया।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :