6 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व ऐसे अधिकारी जिन्होंने अपनी लापरवाही से सैकड़ो लोगों की जान खतरे में डाल दी थी, उन्हें निलंबन से बहाल कर दिया है। धार जिले के कारण बांध के क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों में पानी घुस गया था और क्षेत्रीय जनता में डूब का खतरा बढ़ गया था।
धार जिले के कारम बांध के क्षतिग्रस्त होने के मामले में 26 अगस्त 2022 को निलम्बित किये गये छह अधिकारी बहाल कर दिये गये हैं और उनकी नवीन पदस्थापना भी कर दी गई है। वैसे निलम्बन आठ अधिकारियों का किया गया था परन्तु प्रभारी मुख्य अभियंता सीएस घटोले की रिटायरमेंट तिथि आने के कारण उन्हें 31 जनवरी 2023 को बहाल कर दिया गया था जबकि एसई पी जोशी को भी रिटायरमेंट
की तिथि आने के कारण 30 नवम्बर 2022 को बहाल कर दिया गया था। परन्तु अब शेष बचे छह अधिकारियों को भी बहल कर दिया गया है। बहाली के बाद इनमें ईई बीएल निनामा को बाण सागर नहर मंडल रीवा, एसडीओ विकार अहमद को ढीमरखेड़ा जिला कटनी, उपयंत्री विजय कुमार जत्थाप को हांडिया शाखा नहर टिमरनी जिला हरदा, उपयंत्री अशोक कुमार राम को शाजापुर, उपयंत्री सुश्री दशावन्ता
सिसौदिया को उज्जैन तथा उपयंत्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को हांडिया शाखा नहर टिमरनी जिला हरदा पदस्थ किया गया है। इन आठों अधिकारियों के खिलाफ विभाय जांच संस्थित की जा चुकी है।
इधर प्रभारी कार्यपालन यंत्री, पेंच व्यपवर्तन बांध संभाग सिंगना चौरई, जिला छिंदवाड़ा आशीष महाजन का भी निलम्बन खत्म कर उन्हें जलसंसाधन संभाग छतरपुर पदस्थ कर दिया गया है।
- डॉ. नवीन जोशी

कारम बांघ क्षतिग्रस्त होने के मामले में निलम्बित छह अधिकारी बहाल हुये
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 976
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















