8 अक्टूबर 2023। कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए चाय, भोजन, आइसक्रीम, पोहा, जलेबी, समोसा, कचौरी आदि पर काफी पैसा खर्च किया जाता है, जिसके कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें तय कर दी गई हैं।
जैसे-जैसे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, चुनाव आयोग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसी क्रम में चुनाव के लिए खाद्य पदार्थों की दरें भी तय कर दी गई हैं। आठ पीस पूड़ी, दो तरह की सब्जियां, अचार और एक मिठाई की कीमत 80 रुपये तय की गयी है।
गौरतलब है कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाती है। कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए चाय, भोजन, आइसक्रीम, पोहा, जलेबी, समोसा, कचौरी आदि पर काफी पैसा खर्च किया जाता है, जिसके कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें तय कर दी गई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जो दरें तय की गई हैं, उनमें 8 पूड़ी, 2 तरह की सब्जियां, अचार और एक मिठाई वाले विशेष भोजन पैकेट की कीमत 80 रुपये होगी, जबकि साधारण भोजन पैकेट जिसमें 5 पूरियां, एक तरह की सब्जी और अचार होगा। 35 रुपये खर्च होंगे।
वहीं, दूसरी स्पेशल थाली में 120 रुपये की कीमत पर चार रोटी, दाल, चावल, पनीर, अचार, मिठाई और सलाद दिया जाएगा। इसके अलावा सेव और नमकीन, मलाई बर्फी, काजू कतली, बेसन लड्डू की राशि प्रति किलो के हिसाब से गिनी जाएगी।

चुनाव आयोग ने आवश्यक खाद्य पदार्थों की दरें तय कीं, विशेष थाली ₹80, साधारण थाली ₹35
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 933
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















