16 अक्टूबर 2023। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रदेश के 44 जिलों में सोमवार को 63 हजार 410 बैलेट यूनिट, 63 हजार 410 कंट्रोल यूनिट और 68 हजार 703 वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई।
रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम-वीवीपीएटी को संबंधित जिलों को विधानसभा क्षेत्रवार रिटर्निंग अधिकारी को आवंटित कर दी गई। रिटर्निंग अधिकारी आवंटित मशीनों को स्कैन कर स्ट्रांग रूम में रखेंगे। जिला मुख्यालयों में हुए रेंडमाईजेशन के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ग्वालियर एवं चंबल संभाग में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक होने के कारण दोनों संभाग में आने वाले जिलों में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर मंगलवार को होगी।

44 जिलों में ईवीएम-वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया हुई
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 896
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















