18 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए सी-विजिल एप के माध्यम से अब तक प्रदेश के सभी जिलों से कुल 1621 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इन सभी शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निराकरण कर दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आचार संहिता के लागू होने के बाद से ही सी-विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी थीं। इन शिकायतों में मतदाताओं को लुभाने के लिए धन, सामग्री, जेवरात आदि का वितरण, मतदाताओं को धमकाना, मतदाताओं का स्वयं के वाहन से परिवहन करना, बिना अनुमति के भवन या दीवारों पर प्रचार सामग्री लगाना आदि शामिल हैं।
श्री राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इस एप के जरिए 100 मिनट में शिकायत का निवारण कर दिया जायेगा।
सी-विजिल एप कैसे काम करता है?
सी-विजिल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप को खोलने के बाद, उपयोगकर्ता को शिकायत का प्रकार और संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही, शिकायत की पुष्टि के लिए फोटो या वीडियो अपलोड करना होगा।
शिकायत दर्ज करने के बाद, यह संबंधित अधिकारियों को भेज दी जाती है। अधिकारी 100 मिनट के भीतर शिकायत की जांच कर निराकरण करते हैं।

सी-विजिल एप से 1621 शिकायतों का हुआ निराकरण
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 986
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















