8 नवंबर 2023। चुनाव आयोग ने मप्र के विधानसभा आम चुनावों के सिलसिले में आदेश जारी कर कहा है कि वोटर आईडी जिसे एपिक या मतदाता परिचय पत्र भी कहा जाता है, में लेखन की अशुध्दि, स्पेलिंग मिस्टेक आदि को नजरअंदाज कर देना चाहिये बशर्ते निर्वाचक की पहचान एपिक से सुनिशिचत की जा सके। यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करता है, जोकि किसी अन्य निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, ऐसे एपिक भी पहचान स्थापित करने हेतु स्वीकृत किये जायेंगे बशर्ते उस निर्वाचक का नाम जहां वह मतदान करने आया है, उस मतदान केंद्र से संबंधित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध हो। यदि फोटोग्राफ आदि बेमेल होने के कारण मतदाता की पहचान सुनिश्चत करना संभव न हो तब मतदाता को वैकल्पिक फोटो दस्तावेज जैसे आधार, पैन कार्ड आदि में से कोई कोई एक प्रस्तुत करना होगा। प्रवासी भारतीय पहचान हेतु अपने पासपोर्ट को प्रस्तुत कर सकेंगे।

अशुध्द वोटर आईडी भी मान्य होगी मतदान में
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 995
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts
















