🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मल्लिकार्जुन खड़गे, कमलनाथ, आरिफ मसूद व निवाड़ी एसपी की चुनाव आयोग से शिकायत

👤
prativad
👁 1061 व्यूज
📍 भोपाल
मल्लिकार्जुन खड़गे, कमलनाथ, आरिफ मसूद व निवाड़ी एसपी की चुनाव आयोग से शिकायत
कमलनाथ की चुनावी सभाओं पर रोक लगाए चुनाव आयोग
निवाड़ी एसपी को तुरंत स्थानांतरित करने की मांग

8 नवंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, भोपाल मध्य से कांग्रेस के प्रत्याशी आरिफ मसूद और निवाड़ी पुलिस अधीक्षक के खिलाफ शिकायत की है।

अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि छिंदवाड़ा से कांर्ग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ ने 5 नवंबर को शासकीय शाला लहगडुआ में सभा को संबोधित किया। यहां शासकीय स्कूल की दीवार पर कांग्रेस पार्टी के पोस्टर चिपका कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ को चुनाव संपन्न होने तक प्रदेश के बाहर रहने और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7 नवंबर को भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में हुई सभा के दौरान शासकीय भवन में पोस्टर लगाए जाने की शिकायत भी भाजपा ने चुनाव आयोग से करते हुए उन्हें चुनाव संपन्न होने तक मध्यप्रदेश से बाहर रहने की शिकायत की है।

एक अन्य शिकायत में भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों की गाड़ियों की न तो अनुमति देखी जा रही है और न ही कार्रवाई की जा रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशियों के वाहनों की सभी अनुमतियां होने के बाद स्थान-स्थान पर रोका जा रहा है। भाजपा ने निवाड़ी एसपी अंकित जायसवाल को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग चुनाव आयोग से की है।

आरिफ मसूद ने शपथ पत्र में छिपाई जानकारी
भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद को लेकर की गई शिकायत में कहा है कि उन्होंने खुद पर 1,39,960 रूपए का ऋण बताया है। जबकि एक अन्य कॉलम में स्वयं व पत्नी पर बकाया देनदारियां शून्य दर्शाया है। जबकि आरिफ मसूद की पत्नी रूबीना मसूद द्वारा लिए गए ऋण 31,28,200 को भी शपथ-पथ में नहीं दर्शाया है। भाजपा ने झूठा शपथ-पत्र प्रस्तुत करने पर शपथ-पत्र निरस्त कर आरिफ मसूद चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की है।

Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :