🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

राहुल गांधी ने सतना में मोदी पर निशाना साधा

👤
prativad
👁 1292 व्यूज
📍 भोपाल
राहुल गांधी ने सतना में मोदी पर निशाना साधा
10 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश के सतना जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने भाषण में कहा कि देश में सिर्फ एक जाति गरीब है। ओबीसी, दलित, आदिवासी नहीं हैं। मैंने जाति जनगणना की बात कर दी। इसलिए इनके दिमाग से जाति की बात गायब हो गई।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी का रिमोट कंट्रोल अदाणी के हाथ में है। मप्र को 53 अफसर चलाते हैं, इनमें सिर्फ एक अफसर ओबीसी है। अगर मप्र का बजट 100 रुपये है तो ओबीसी अफसर सिर्फ 33 पैसे पर निर्णय लेता है। मतलब आबादी 50 फीसदी, लेकिन भागीदारी 100 रुपये में सिर्फ 33 पैसे। राहुल ने कहा कि मोदी और शिवराज ने हमारी सरकार चोरी की, क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस सरकार अदाणी के लिए काम नहीं करेगी। जैसे ही मप्र में कांग्रेस सरकार आएगी, सबसे पहला कदम जातीय जनगणना कराएंगे, केंद्र में आते ही राष्ट्रीय जातीय जनगणना कराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि आपने प्रधानमंत्री मोदी को कभी दो दिन में एक ही सूट में देखा है क्या? मेरी सफेद शर्ट तो चलती है। मोदी जी दो करोड़ का सूट पहनते हैं। उनके कपड़े रोज नए और लाखों रुपये के होते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने भाषण में कहा कि देश में सिर्फ एक जाति गरीब है। ओबीसी, दलित, आदिवासी नहीं हैं। मैंने जाति जनगणना की बात कर दी। इसलिए इनके दिमाग से जाति की बात गायब हो गई। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक मुझे सबसे ज्यादा ओबीसी के लोग मिले। मोदी-चौहान कहते हैं कि मप्र में ओबीसी की सरकार चल रही है। दिल्ली, मप्र की सरकार को सरकारी अफसर चलाते हैं। बच्चे भी अफसर बनना चाहते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि सरकार एमएलए नहीं चलाते।

राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार बड़े-बड़े उद्योगपति नहीं देते, छोटे व्यापारी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए मोदी सरकार ने जीएसटी लगा दिया। ये जीएसटी देश की गरीब जनता देती है। पूरा पैसा अदाणी-अंबानी को पकड़ा देते हैं। अदाणी उस पैसे को अमेरिका, जापान और दुबई में घर खरीदने में खर्च करते हैं। मप्र में जो नींव थी उसे बीजेपी ने उखाड़ फेंक दिया। नींव किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा, छोटे दुकानदार और मध्यम व्यापार चलाने वाले हैं। बीजेपी ने 20 साल में इन्हें खत्म कर दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि मप्र में 18 साल में 18 हजार किसानों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की। मैंने एक किसान से पूछा कि तुम्हारे पास कितनी जमीन है। उसने कहा कि ये जानकर क्या करूंगा, बेचना ही नहीं है। मप्र में सही रेट नहीं मिलता, इसके लिए कर्ज लेना पड़ता है।

राहुल गांधी के इन बयानों पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी अपनी हार से डर गए हैं और इसलिए वो झूठे आरोप लगा रहे हैं।




Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :