🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

शिवराज का खरगे पर कटाक्ष, बोले- खुद को कौरव सिद्ध कर रहे, कांग्रेस जनहित में नहीं

👤
prativad
👁 1387 व्यूज
📍 भोपाल
शिवराज का खरगे पर कटाक्ष, बोले- खुद को कौरव सिद्ध कर रहे, कांग्रेस जनहित में नहीं
10 नवंबर 2023। बालाघाट पहुंचे सीएम शिवराज ने आदिवासियों को रिझाने का प्रयास किया। पीला साफा पहने सीएम ने भाषण की शुरुआत जय बड़ा देव... के जयकारे से की। सीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विधानसभा चुनाव से सप्ताहभर पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट पहुंचे। उन्होंने जिले की बैहर, बालाघाट, परसवाड़ा, कटंगी और वारासिवनी विधानसभाओं के गढ़ी, भरवेली, खैरलांजी और कटंगी में जनसभाएं लीं और कांग्रेस पर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेइमानों की पार्टी है। अगर कांग्रेस की सरकार बन गई, तो लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी। सत्ता में कांग्रेस आई तो न लाड़ली रहेगी, न बहना रहेगी। वो इस योजना पर ताला लगा देंगे। इसलिए कांग्रेस के सत्ता में आने वाले द्वार पर आप ताला लगा दो। जनसभा की शुरुआत बैहर विधानसभा के गढ़ी से हुई।

जय बड़ा देव... का जयकारे
सीएम ने आदिवासियों को रिझाने का प्रयास किया। पीला साफा पहने सीएम ने भाषण की शुरुआत जय बड़ा देव... के जयकारे से की। सीएम ने कहा कि सरकार बनने पर गढ़ी को तहसील बनाएंगे। साथ ही यहां महाविद्यालय व आईटीआई भी खोलेंगे। आगामी समय में बैहर को जिला बनाने की भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गौरीशंकर बिसेन, रामकिशोर कावरे, भगत सिंह नेताम, प्रदीप जायसवाल, गौरव पारधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मैं पैसों के इंतजाम में लगा हूं।

भरवेली मैदान में मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 साल की बेटी, जिसकी शादी हुई है या नहीं, सबको लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन मैं सिर्फ 1250 ही नहीं दूंगा, आगे चलकर इसे तीन हजार रुपये करूंगा। इसके लिए अभी इंतजाम में लगा हूं। योजना चलाने में पैसे बहुत लगते हैं। अभी इस योजना से 1.32 करोड़ बहनें जुड़ीं है, अगर संख्या बढ़ती है, तो बढ़ जाने दो। हम कमल नाथ नहीं है, जो डर जाएं, हमारे पास पैसा है। सवा साल की सरकार में कमल नाथ हमेशा रोते रहते थे कि मेरे पास पैसा नहीं है। जब पैसा नहीं था, तो मुख्यमंत्री क्यों बन गए थे। लाड़ली बहना योजना के बाद अगला लक्ष्य ?प्रत्येक परिवार, एक रोजगार? का है। मैं लखपति बहना अभियान भी चलाऊंगा।

मामा कहने पर प्रियंका गांधी चिढ़ती हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सरकार नहीं चलाता, परिवार चलाता हूं। आप सब मेरा परिवार हो। कांग्रेस को इसी से चिढ़ होती है। बच्चे मुझे मामा पुकारते हैं तो प्रियंका गांधी चिढ़ जाती हैं। वह कहती हैं कि मामा तो कंस था। वह मामा का अर्थ नहीं जानतीं। आज लाड़ली बहना योजना की दुनिया में धूम मची है। चुनाव के बाद सरकार बनने पर दोबारा पोर्टल खोलेंगे और योजना से वंचित हर बहनों का नाम इस योजना से जोड़ेंगे। खरगे खुद को काैरव सिद्ध कर रहे हैं।

कांग्रेस ने तो कफन का पैसा छीन लिया था
भरवेली में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि हम (कांग्रेस) भाजपा के पांच पांडवों से लड़ रहे हैं। इसका मतलब आप खुद को कौरव सिद्ध कर रहे हैं। कांग्रेस में जनहित नहीं है। सवा साल के कार्यकाल में हमारी कई योजनाएं बंद कर दी थीं। कांग्रेस ने तो कफन का पैसा छीन लिया था। तब हम गरीब की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को पांच हजार रुपये देते थे। ऐसी योजना को भी बंद कर दिया था।



Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :