🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधानसभा चुनाव के परिणाम

👤
prativad
👁 1762 व्यूज
📍 भोपाल
आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधानसभा चुनाव के परिणाम
मतगणना केन्द्र में रहेगी एम्बुलेंस एवं मेडिकल सुविधाएं

2 दिसम्बर 2023। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रविवार 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से सभी 52 जिला मुख्यालयों में स्थापित किये गये मतगणना केन्द्रों में प्रारंभ होगी। सभी मतगणना केन्द्रों में मतगणना के राउन्डवार परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। सर्वप्रथम सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मतों की घोषणा की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने सभी 52 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना केन्द्र में एम्बुलेंस एवं मेडिकल स्टॉफ सहित उपचार की सुविधाएँ भी अनिवार्यरूप से रखने के निर्देश दिये हैं।

श्री राजन ने बताया कि भोपाल शहर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, अरेरा हिल्स, निर्वाचन सदन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीबी मॉल-एमपी नगर, ऑशिमा मॉल-होशंगाबाद रोड, औरा मॉल-शाहपुरा, मुख्य रेलवे स्टेशन भोपाल और 10 नम्बर मार्केट में बेक एण्ड शेक के पास मतगणना के रूझान एवं परिणाम डिस्प्ले वॉल के माध्यम से प्रदर्शित किये जायेंगे। मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर भी देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा https://ceomadhyapradesh.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।


Join WhatsApp Channel


Madhya Pradesh, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :