10 दिसंबर 2023। राज्य के वन विभाग ने पीएससी की आपत्ति पर अपने दो भर्ती नियमों में बदलाव कर दिया है। 46 साल पहले बने मप्र राज्य वन सेवा भर्ती नियम 1977 में संशोधन कर नया प्रावधान किया गया है जिसमें सहायक वन संरक्षक कनिष्ठ वेतनमान पदके लिये न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है जबकि शैक्षणिक अर्हता किसी मान्यता प्राप्त विवि से विज्ञान/इंजीनियरिंग/तकनीकी की किसी शाखा में स्नातक उपाधि रखी गई है जबकि 56 साल पहले बने मप्र तृतीय श्रेणी अलिपिकीय वन सेवा भर्ती नियम 1967 में बदलाव कर नया प्रावधान किया गया है कि वनक्षेत्रपाल पद हेतु न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है जबकि शैक्षणिक अर्हता किसी मान्यता प्राप्त विवि से विज्ञान/इंजीनियरिंग/तकनीकी की किसी शाखा में स्नातक उपाधि रखी गई है। इन दोनों संशोधित नियमों को 1 जनवरी 2021 से प्रभावशील किया गया है। अब इन संशोधित नियमों को पीएससी को भेजा जायेगा।
दरअसल, पीएससी ने वर्ष 2021 एवं वर्ष 2022 की परीक्षा हेतु जो भर्ती जारी की थी उसमें उक्त संशोधित प्रावधानों का ही उल्लेख है परन्तु दोनों नियमों में तत्समय संशोधन नोटिफाई नहीं हो पाया था। इसलिये अब वन विभाग ने संशोधन नोटिफाई कर इस विसंगति को दूर कर दिया है।
- डॉ. नवीन जोशी

पीएससी की आपत्ति पर वन विभाग ने अपने दो भर्ती नियमों में किया बदलाव
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 923
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















