🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

आहार के लिये हिरणों की पर्याप्त संख्या होने पर ही खुले में छोड़े जायेंगे चीते

👤
prativad
👁 821 व्यूज
📍 भोपाल
आहार के लिये हिरणों की पर्याप्त संख्या होने पर ही खुले में छोड़े जायेंगे चीते
12 दिसंबर 2023। प्रदेश के पालपुर कूनो अभयारण्य में बड़े बाड़ों में बंद चीतों को खुले में तभी छोड़ा जायेगा जबकि उनके लिये खुले जंगल में आहर के लिये हिरणों की पर्याप्त संख्या होगी। यह जानकारी सोमवार को वन्यप्राणी शाखा के पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव ने अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में दी। बैठक में वन बल प्रमुख रमेश गुप्ता एवं एपीसीसीएफ विकास यूके सुबुध्दि भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से कूनो में चीते बड़े बाड़ों में बंद हैं क्योंकि पहले जब उन्हें खुले जंगल में छोड़ा गया था उनकी मृत्यु तेजी से हो रही थी। बड़े बाड़ों में उन्हें बंद किये जाने से उनकी मृत्यु शून्य हो गई है।

गांधी सागर अभयारण्य में पूर्ण नहीं हुई तैयारी :
चीतों को मंदसौर जिले के गांधी सागर अभायारण्य में भी बसाय जाना है तथा इसके लिये वहां चारों ओर फेंसिंग की जा रही है जो कि नवम्बर माह के अंत तक पूर्ण होनी थी लेकिन अभी यह कार्य पूर्णतया सम्पन्न नहं हो पाया है तथा दिसम्बर अंत तक यह कार्य पूर्ण करने का समय दिया गया है। दरअसल चीता एक्शन प्लान के अनुसार गांधीसागर अभयारण्य मे चीतों की पुनस्र्थापना हेतु 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को तैयार किये जाने के लिये फेन्सिंग, रहवास क्षेत्र विकास प्रशिक्षण आदि कार्य प्रस्तावित किये गये हैं जिन्हें अब दिसम्बर अंत तक पूर्ण करना है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :