15 दिसंबर 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता शिशिर कुशवाहा ने जल संसाधन उपसंभाग लॉंजी जिला बालाघाट के तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी एनएस ठाकुर को जल उपभोक्ता संथा वारी हेतु प्राप्त राशि का अन्य संथाओं के कार्यों में भुगतान कर मानक वित्तीय प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर शौ-कॉज नोटिस जारी किया है और नोटिस में कहा है कि 15 दिन में जवाब न देने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
शो-कॉज नोटिस में बताया गया है कि उक्त जल उपभोक्ता संथा वारी के खाते में रबी क्षेत्र के रखरखाव कार्य के लिये एक लाख रुपये के भुगतान की अतिरिक्त स्वीकृति बिना किसी आधार के उक्त एसडीओ ने की थी। उक्त वारी संथा में नहर मरम्मत का कार्य आवश्यक न होने के कारण अन्य जल उपभोक्ता संथायें बोलेगांव, मोहारा एवं सेवती के नहरों का मरम्मत कार्य मशीनों से कराये गये। कार्यों का केवल समय यानि घण्टे संबंधित माप पुस्तिका में इन्द्राज होना पाया गया जबकि वास्तविक कराये गये कार्यों का माप दर्ज होना था। साथ ही एक ही एजेन्सी (रविचंद बागड़े) को तीन बिलों की राशि का भुगतान किया गया है। इस प्रकार, बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति लिये उक्त एसडीओ ने उपभोक्ता संथा वारी को आवंटित राशि का उपयोग जल उपभोक्ता संथायें बोलेगांव, मोहारा एवं सेवती के नहरों के उपयोग हेतु करते हुये मानक वित्तीय प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
- डॉ. नवीन जोशी

बालाघाट के एसडीओ को वित्तीय प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर मिला शो-कॉज नोटिस
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 962
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















