🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार: मितानिन बहनों का समर्पण और योगदान

👤
prativad
👁 1276 व्यूज
📍 रायपुर
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार: मितानिन बहनों का समर्पण और योगदान
12 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में मितानिन बहनों के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा है। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों के बिना स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना मुश्किल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मितानिन बहनों के खातों में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए की राशि ट्रांसफर की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और राज्य में सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों के अमूल्य योगदान से राज्य में मातृ और शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मितानिन बहनों को हर माह उनकी प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस नई व्यवस्था से 69,607 मितानिन बहनें, 3,448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्वयक और 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयकों को लाभ होगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मितानिन बहनों के समर्पण और लगन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मितानिन राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ में संस्थागत प्रसव की दर लगातार बढ़ रही है और जागरूकता फैल रही है।

मुख्यमंत्री ने मितानिन बहनों से बातचीत की और उन्हें मितानिन पासबुक, शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags :