🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

नक्सल उन्मूलन को लेकर अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: रणनीति और मिशन को मिलेगी नई दिशा

👤
prativad
👁 2288 व्यूज
📍 रायपुर
नक्सल उन्मूलन को लेकर अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: रणनीति और मिशन को मिलेगी नई दिशा
24 अगस्त 2024। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को और तेज करने के लिए अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नक्सलवाद के खात्मे के लिए नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना है। आज रायपुर में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक से पहले अमित शाह ने पवित्र चंपारण धाम का दौरा किया, जहां उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी और चम्पेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की।

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचे और शनिवार को चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया और श्री द्वारिकेश्वर लाल जी महाराज ने उन्हें महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की प्रतिमा भेंट की। चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य के जन्मस्थली पर देशभर से पुष्टिमार्ग के अनुयायी इकट्ठे होते हैं, जो इस अवसर को और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित हो सकता है। इसके पहले भी शाह के दौरे के बाद नक्सल अभियान में तेजी आई है और पुलिस ने बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। बैठक के बाद गृहमंत्री रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नए कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
Tags :