🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र होगा विधेयकों से भरपूर, 15 प्रमुख प्रस्ताव कतार में

👤
prativad
👁 1417 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र होगा विधेयकों से भरपूर, 15 प्रमुख प्रस्ताव कतार में
जन विश्वास 2.0 बिल में 13 विभागों के 45 प्रावधानों में संशोधन प्रस्तावित

24 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में सरकार कम से कम 15 विधेयकों को पेश करने की तैयारी में है। इनमें से छह विधेयकों को सत्र में पेश किया जाना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि अन्य विधेयकों पर अभी अंतिम सहमति बनना बाकी है। विधि विभाग ने सभी 15 प्रस्तावित विधेयकों की कानूनी समीक्षा पूरी कर ली है, जिनमें से चार विधेयकों को राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी भी मिल गई है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में विधानसभा सत्र की तैयारियों और विधेयकों की स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं।

ये विधेयक हैं चर्चा में

वाणिज्यिक कर विभाग के तीन विधेयक: दो पंजीकरण से संबंधित और एक GST से जुड़ा।

वित्त विभाग का एक विनियोग विधेयक।

श्रम विभाग का एक विधेयक।

उच्च शिक्षा विभाग विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव ला रहा है।

जन विश्वास 2.0 विधेयक भी एजेंडे में
राज्य सरकार 'जन विश्वास 2.0' विधेयक पर भी कार्य कर रही है, जिसके तहत 13 विभागों से जुड़े 45 प्रावधानों में संशोधन प्रस्तावित है। हालांकि यह विधेयक अभी वरिष्ठ सचिवों की समिति की स्वीकृति की प्रतीक्षा में है और सत्र में पेश किया जाना संदिग्ध है।

फिर टल सकते हैं ये अहम बिल
अग्नि सुरक्षा विधेयक और आदर्श किरायेदारी विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयक एक बार फिर सत्र में पेश नहीं हो पाएंगे। सूत्रों के अनुसार, अग्नि सुरक्षा बिल में प्रस्तावित अग्नि नियंत्रण मुख्यालय के महंगे प्रावधान और लगातार संशोधन सुझावों के चलते प्रक्रिया अटकी हुई है।
Tags :