भोपाल: 9 जुलाई 2023। अपात्र लोगों को वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न पेंशन बांटने के मामले में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सख्त हो गया है।
नियमित रूप से समीक्षा नहीं
विभाग का मानना है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नियमित रूप से समीक्षा नहीं कर रहे हैं, इसलिए ऐसी स्थिति बन रही है।
कलेक्टरों को दिए निर्देश
विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर माह 16 से 20 तारीख तक पेंशन हितग्राहियों की जानकारी अपडेट कराने की व्यवस्था करें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीधे जिम्मेदार
पेंशन स्वीकृति और वितरण में गड़बड़ी के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्हें लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत पेंशन स्वीकृत करने के लिए पदाभिहित अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। फिर भी वे पेंशन प्रकरणों की समीक्षा नहीं कर रहे हैं। इस स्थिति को विभाग के प्रमुख सचिव ने गंभीर माना है और हर महीने समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
एमपी में पेंशन लाभार्थियों की जानकारी अब हर महीने अपडेट की जाएगी
Location:
भोपाल
👤Posted By: prativad
Views: 618
Related News
Latest News
- नंगे पैर चलने का चलन: दुनिया भर में लोग अपना रहे हैं ये ट्रेंड, जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण
- यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण के लिये बना है पॉक्सो अधिनियम
- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम | हिंदू महिला धारा 14(1) के तहत संपत्ति के पूर्ण स्वामित्व का दावा तभी कर सकती है जब उसके पास संपत्ति हो: सुप्रीम कोर्ट
- यूरोपीय संघ: फेसबुक और इंस्टाग्राम बच्चों को नशे की लत लगा सकते हैं, जांच शुरू
- मोदी वैश्विक अशांति के पार भारत को देख सकते हैं- विदेश मंत्री